निगार पब्लिक स्कूल में रविवार को संभल टैलेंट सर्च एग्जाम के पुरस्कार वितरित किए गए। साहिल स्टडी प्वाइंट के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम हुआ। कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत कलामे मजीद की तिलावत से हुई।
बारगाहे रिसालत में हदिया नात पेश किया गया। इस अवसर पर नगर के शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे। कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि हम संभलवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे नौनिहाल कंपटीटिव एग्जाम में आगे बढ़ रहे हैं।
साहिल स्टडी प्वाइंट बीते कई वर्षों से नगर के बच्चों को अपनी मेहनत से अच्छी शिक्षा के लिए प्रयासरत है। मुफ्ती आजम संभल कारी अलाउद्दीन ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता परीक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
जिसमें कक्षा-5 में समी अनवर, कक्षा-6 में यश शर्मा, कक्षा-7 में कर्रार रजा, कक्षा-8 में मरिया हस्सान, कक्षा-9 में अरिल पाशा तथा हसन रजा एवं कक्षा-10 में मोहसिन रजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 से मारिया हस्सान ने संभल टैलेंट सर्च एग्जाम को टॉप किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शरियातुल्ला, मोहम्मद कामिल, मेंबर शकील, मोहम्मद नसीम, रईस अहमद, तारिक अली, इरशाद हुसैन, मोइनुल इस्लाम, आरिफ रजा, फैजान आलम, तंजीम, शैलेंद्र पांडे, श्याम रस्तोगी, मोहम्मद रजा आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद शाह आलम रौनक व ख्वाजा कलीम अशरफ ने संयुक्त रूप से किया।