फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

Sun, 27 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के विजयपुर ठकुराई टोले में बीते बृहस्पतिवार को दिन में जमीन के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठी, डंडा और कुदाल से किए गए हमले से से आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ  जानलेवा हमला का केस दर्ज किया है। विजयपुर गांव निवासी छेदी कुशवाहा और रामअवध के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बीते 24 दिसंबर को दोनों पक्ष के लोग कब्जा को लेकर आमने-सामने हो गए।
इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।
इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों तरफ  से 16 लोगों के खिलाफ  जानलेवा हमला और बलवा का केस दर्ज किया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव का कहना है कि दोनों तरफ  से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्जकर लिया गया है। एक पक्ष के लोग दलित हैं, उस मामले की जांच सीओ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें