फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क लोड से तंग आकर क्लर्क ने दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 08 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 उसने जब डीआईओएस को फोन करके घर पर ही आत्महत्या कर लेने की धमकी दी तो महकमे में खलबली मच गई। कई शिक्षक आनन फानन में उसके घर पहुंचे। डीआईओएस ने भी तत्काल प्रभाव से उसका अटैचमेंट रद्द करके उसे रिलीव कर दिया।
विज्ञापन



शहर के मुहल्ला सेमरटोला नई बस्ती निवासी विवेक कुमार गौतम की वर्ष 2007 में चंदौसी इंटर कालेज चंदौसी में क्लर्क के पद पर नियुक्ति हुई थी। लेकिन, संभल नया जिला बना और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बहजोई में स्थापित हुआ। इसके बाद चंदौसी इंटर कालेज से भी क्लर्क  विवेक कुमार गौतम के अलावा तीन चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी सुमित कुमार, सचिन व नंदलाल को भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इसमें सचिन व सुमित ने पहले ही अटैचमेंट रद्द करा लिया था। 


शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब, विवेक कुमार गौतम ने फोन पर कहाकि मेरा अटैचमेंट रद्द नहीं किया गया, इसलिए वह अपने घर पर ही आत्महत्या करने जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी। 
विज्ञापन



डीआईओएस की सूचना पर चंदौसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशिकांत गुप्ता अन्य कई शिक्षकों के साथ विवेक गौतम के घर पहुंचे। काफी समझाया लेकिन वह आत्महत्या करने की बात कहता रहा। 
शशिकांत गुप्ता क्लर्क के घर पहुंचे और उसको कालेज ले आए लेकिन वहां भी वह आत्महत्या करने की बात कहता रहा। दिनभर शिक्षक क्लर्क को घेरे बैठे रहे, लगातार समझाते रहे। इसी बीच अटैचमेंट रद्द किए जाने की खबर दी गई, तभी क्लर्क घर लौटा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें