फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बीएड के छात्र की मौत, जाम लगाया

Sat, 23 Apr 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
रोड जाम करते लोग।
विज्ञापन
संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुर सानी गांव के निकट शुक्रवार को सड़क हादसे में बीएड के छात्र की मौत हो गई। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। सैकड़ों वाहन फंस गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसानाल गांव के निवासी लोकेश (32) पुत्र राम सिंह शुक्रवार को सुबह मुरादाबाद में बीएड की परीक्षा देने गए थे। वहां से वह बस से लौटे। इसके बाद कुरकावली से अपनी रिश्तेदारी से उन्होंने बाइक उठाई।
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में हसनपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने इनकी बाइक पर टक्कर मारी। लोकेश गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाश को सड़क से हटा दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे। कुछ लोगों ने ट्रक बरामद करने और चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जाम लगा दिया। मौके पर नखासा की पुलिस लोगों को समझा रही थी पर लोग जाम खोलने को राजी नहीं हो रहे थे। रात्रि दस बजे कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों को भी घटना के बारे में अवगत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें