फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा : दिग्विजय सिंह

Sun, 15 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असहिष्णुता का सवाल क्यों उठा रहे हैं। देश की संसद और देश के भीतर बात क्यों नहीं करते? यह सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उठाया। प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सहिष्णुता और असहिष्णुता के सवाल पर सीधा हमला बोला।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि रामजादे और हरामजादे की बात करने वाली साध्वी आज भी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हिंदू नेता गिरिराज को संरक्षण मोदी ही दे रहे हैं। जगजाहिर है कि दंगा भड़काने वालों को भाजपा संरक्षण देती है। राबर्ट बाड्रा पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को आडे़ हाथ लिया।


कहा कि भाजपा और सांप्रदायिक ताकतों से निबटना है तो महागठबंधन जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि बिहार में सपा ने महागठबंधन से किनारा कर लिया था तो क्या अब यूपी के 2017 के चुनाव में सपा पर यकीन करेंगे? उन्होंने कहा कि पहले यह सवाल सपा नेताओं से पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें