फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर से शुरू होगी 24 कोसी परिक्रमा

Thu, 29 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर पर बुधवार को बैैठक संपन्न हुई। जिसमें 24 कोसी परिक्रमा का मुख्य मुद्दा रहा। वक्ताओं ने कहा कि अबकी परिक्रमा में जाने वाले किसी श्रद्धालु की रसीद नहीं काटी जाएगी। तय किया गया कि हिंदू संगठन का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी भी श्रद्धालु से रसीद कटवाने को कहता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन



मंदिर निर्माण और सड़क निर्माण के लिए भी चर्चा की गई। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने कहा कि परिक्रमा 15 नवंबर की सुबह 5.00 बजे से वंश गोपाल कल्किधाम बैनीपुरचक से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित मार्गों से होती हुई वापस अपने स्थान पर आकर समाप्त होगी।


परिक्रमा में शामिल होने के लिए अबकी बार किसी भी श्रद्धालु की रसीद नहीं काटी जाएगी। कोई जबरन रसीद कटवाने का दबाव बनाए तो वह कल्किधाम चेरीटेबिल ट्रस्ट से शिकायत कर सकता है।  बैठक में सुमनलता शर्मा, कमलकांत तिवारी, संजीव कुमार यादव, विष्णु अग्रवाल, जोगेंद्र चौधरी, संजीव कुमार गुप्ता पौली, गुड्डू भाई, मोहित शर्मा, सियाराम यादव, महावीर यादव, थान सिंह, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें