फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में दरोगा ने दुकानदार को गिराकर पीटा

Mon, 16 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी थाने की हवालात में मौत का मामला सुलझा भी नहीं था कि पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। रामनरेश हत्याकांड के बाद सुरक्षा के लिए कई स्थानों की पुलिस लगाई गई है। यहां बिजनौर की पुलिस भी आई है। आरोप है कि बिजनौर पुलिस के एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों ने सिगरेट को लेकर एक दुकानदार की जमकर पिटाई की। इससे गुस्साए कई दुकानदार थाने पहुंच गए और मामले की तहरीर सीओ से देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को किसी तरह शांत कराया। 
विज्ञापन


तहरीर में पीड़ित दुकानदार उमेश पुत्र मनीराम ने बताया है कि शनिवार की रात 9 बजे एक अल्टो कार बस स्टैंड पर उसकी दुकान के सामने आकर रूकी। इसमें दरोगा और पीएससी के जवान समेत पांच पुलिसकर्मी नशे में धुत बैठे थे। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से 6 सिगरेट मांगीं। जब वह सिगरेट दे रहा था तभी दरोगा ने दुकानदार के हाथ से झपटा मार कर छीन ली। इससे एक सिगरेट टूट गई। दुकानदार ने इस पर एतराज जताया। आरोप है कि इससे दरोगा गुस्सा गया और दुकानदार को पीटने लगा। इस पर वह भागने लगा। इस पर पांचों पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने लगे।

शोर सुनकर भीड़ जुट गई। पुलिस के भय के कारण किसी ने भी उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। इसके बाद वे थाने चले गए। वहीं, दुकानदार को सिगरेट के रुपये भी नहीं दिए। घटना के बाद कई दुकानदार उमेश के साथ थाने पहुंचे और सीओ गुन्नौर के प्रमोद कुमार से मामले की लिखित शिकायत की। सीओ और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। आरोपित दरोगा थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर में तैनात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें