निकौअनपुरवा कोतवाली गुरसहायगंज में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के अंदर फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। निकौअनपुरवा गांव निवासी शिवलखन दीक्षित की 16 वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा रविवार को घर में अकेली थी।
परिजन खेत पर गए हुए थे। दोपहर बाद एक बजे के करीब परिजन घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा बंद था। परिजनों ने काफी पुकार लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। बाद में किसी तरह घर के अंदर पहुंचे तो पाया कि मकान के अंदर कमरे में प्रतीक्षा पंखे के सहारे फांसी पर झूलती मिली।
परिजन उसे कन्नौज लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अशोकधर पांडेय, नौरंगपुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।