फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के दरवाजे पर युवक को गोली मारी

Tue, 27 Nov 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर (संभल)।  शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ससुराल गए युवक को घर के सामने पहुंचते ही गोली मार दी गई। उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाया गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे युवक की अपनी की साली से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। साढ़ू व उसके साथियों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि देर रात तक पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं  दी है। 

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव पच्चीस वर्षीय युवक सोमवार की शाम अपनी ससुराल चला गया। बताते हैं कि जैसे ही वह अपनी ससुराल वाले घर के सामने पहुंचा, उससे पहले ही वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़े। युवक की चीख पुकार भी सुनी। आरोपी तो भाग निकले लेकिन कुछ रिश्तेदारों, ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को गुन्नौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि उसके साढ़ू को शक है कि उसकी पत्नी से युवक के संबंध हैं, वह अक्सर उससे मिलने के लिए ससुराल पहुंच जाता है। उसके साढ़ू की पत्नी मायके में ही है। जिसकी रंजिश के कारण उसने अपने साथियों के साथ युवक पर हमला किया है, हालांकि अभी तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।   प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद खान ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें