उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के शिक्षामित्रों ने शनिवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चुनाव में ड्यूटी नहीं लगने पर बीएलओ के काम से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। शिक्षामित्र नये तहसील भवन में इकट्ठा हुए। बीएलओ कार्य से बहिष्कार करने का एलान किया।
शिक्षामित्रों ने कहा कि 12 सितंबर को उच्च न्यायालय द्वारा समायोजन रद्द किए जाने के बाद शिक्षामित्र संघ को जानकारी हुई है कि उनकी ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जा रही है। चुनाव कार्य में शिक्षामित्रों की ड्यूटी नहीं लगाई तब शिक्षामित्र बीएलओ की ड्यूटी से भी बहिष्कार करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में रविंद्र खारी, जगवीर सिंह, विजयपाल सिंह, भगवान सिंह, राजभान सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।