चंदौसी के शहर इमाम काजी हाजी हाफिज मोहम्मद हारून का मंगलवार की सुबह इंतकाल हो गया। वह 90 वर्ष के थे। जिससे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
शहर के मुहल्ला जारई गेट निवासी शहर इमाम हाजी काजी हाफिज मोहम्मद हारुन कादरी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जून-2008 को काजी मोहम्मद हफीज के इंतकाल के बाद हाफिज हारुन शहर इमाम बने थे। वह करीब आठ वर्ष तक शहर इमाम रहे।
साथ ही करीब दो वर्ष तक शहर की बड़ी मस्जिद के इमाम भी रहे। बीमारी के चलते मंगलवार की सुबह उनका इंतकाल हो गया। उनके निधन से मुस्लिम समाज समेत समाज के विभिन्न वर्गों में शोक व्याप्त हो गया।
एफआर इंटर कालेज, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, मुस्लिम एकता संघ, गोलागंज में समाजवादी पार्टी व सभासद नजर मोहम्मद के यहां शोक सभाएं आयोजित करके शहर इमाम के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई।