फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपलिंग के विरोध में व्यापारी का बंद बेअसर

Sun, 08 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पुलिस ने द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को घी-व्यापारी के प्रतिष्ठान पर की गई छापेमारी के विरोध में चंदौसी सर्वखाद्य व्यापारी संघ द्वारा आहूत शनिवार को बाजार बंद प्लास हो गया। दीवाली की खरीदारी भारी पड़ गई। नियमित रूप से बाजार खुला रहा। स्थिति को भांपते हुए संघ ने अपना आह्वान वापस भी ले लिया।
विज्ञापन



हालांकि व्यापारी संगठनों ने इस मुद्दे पर अपना लिखित समर्थन जरूर दिया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह व सीओ अभिषेक यादव ने भारी पुलिस बल के साथ घी विक्रेता के यहां छापेमारी कर सैंपल भरा था।


जिसके विरोध में चंदौसी सर्वखाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने पुरजोर विरोध करते हुए अफसरों को बंधक बनाकर शनिवार को पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का आह्वान कर दिया था। लेकिन शनिवार की सुबह संघ को व्यापारियों का समर्थन नहीं मिला, क्योंकि मौका दीवाली की खरीदारी का था। सुबह नौ बजे तक तो दुकानें बंद थी।
विज्ञापन



लेकिन दस बजे से रोजमर्रा की भांति पूरा बाजार खुल गया। कुछ देर तक व्यापारियों ने घूमकर भी बाजार बंद कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। यह देखकर व्यापार संघ ने बैठक करके आनन फानन में बाजार बंदी का आह्वान निष्क्रिय घोषित कर दिया।


इसमें महामंत्री मंतेष वार्ष्णेय, आमोद वार्ष्णेय, मनोज कुमार, विपिन कुमार, राहुल अग्रवाल, अरुण, ओमपाल, वेदराम, मुकेश, प्रवीन, हिमांशु आदि रहे। महामंत्री ने बताया कि उन्हें हवलाई व्यापारी संघ, उद्योग व्यापार मंडल, युवा उद्योग व्यापार मंडल, चंदौसी देशी घी व्यापरी कल्याण समिति आदि संगठनों ने लिखित समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें