श्री अक्रूर जी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को श्रीरामबाग धाम रोड स्थित तिरुपति बैंक्वेट हाल में अभिभावक परिचय सम्मेलन हुआ। समारोह पूर्वक अक्रूर ज्योति जनगणना विशेषांक-2016 का लोकार्पण हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
श्री अक्रूरजी सेवा समिति के तत्वावधान में समारोहपूर्वक अभिभावक परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्री वार्ष्णेय महिला सभा हाथरस की जिलाध्यक्ष साधना वार्ष्णेय व लता वार्ष्णेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। श्रीअक्रूर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दीप प्रज्वलित जायंट्स इंटरनेशनल फेडरेशन पांच की अध्यक्ष डा. सुधा चौधरी ने किया। अक्रूर ज्योति जनगणना विशेषांक-2016 का भव्य विमोचन एवं लोकार्पण वार्ष्णेय महिला संगठन चंदौसी की प्रधान रजनी वार्ष्णेय ने किया। स्वागत अध्यक्ष की जिम्मेदारी रेखा वार्ष्णेय ने संभाली।
अतिथियों के रूप में वर्चुअल ग्लोबल विश्वविद्यालय अलवर राजस्थान के कुलपति डा. गिरिराज किशोर वार्ष्णेय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ के संयुक्त निदेशक डा. राजेंद्र वार्ष्णेय, अतरौली के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुमित वार्ष्णेय, पालिका चंदौसी की पूर्व अध्यक्ष रेनू वार्ष्णेय मंच पर उपस्थित रहे।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रंगारंग कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध नजर आया। भुवनेश कुमार, आशीष वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय, संजय, राजीव गुप्ता, देवेश नाथ वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, विपिन बालाजी, कृष्णगोपाल गुप्ता, अशोक वार्ष्णेय, संजय कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, मुनेंद्र वार्ष्णेय, उमेेेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।