फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में संभल प्रथम व बनियाखेड़ा दूसरे पर

Mon, 29 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर छात्र-छात्राओं ने जमकर कौशल दिखाया। मौका था बड़ा मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह का।
विज्ञापन



जिला युवा कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कबड्डी बालिका व बालक वर्ग में विकासखंड संभल प्रथम व बनियाखेड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पायल शर्मा, संगीता व शाहिस्ता, 400 मीटर में प्रीति, दीप्ति व नीरज, 1500 मीटर में रेखा, पंजलता व ज्योतिपाल, लंबीकूद में प्रीति रहीं।


शाहिस्ता व सोनकुमारी तथा गोलाफेंक में पायल शर्मा, प्रीति व दीप्ति प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में मोराज अख्तर, राजीव व धर्मेंद्र, 800 मीटर में ब्रजपाल, कैलाश व राजीव व 1500 मीटर में जितेंद्र, राजू व सुमित, गोलाफेंक में रवेंद्र, चमन व अखिलेश रहे।
विज्ञापन



लंबीकूद में अमन, जितेंद्र व संदीप प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उमर इसलाम व डीओ ओमप्रकाश ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संगीता चौधरी, अनिल कपूर, हरिरमन, चरनसिंह, भोलासिंह त्यागी, दलवीर सिंह, रामसेवक, सत्यपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, रंजीत सिंह व धर्मेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें