फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने थामी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार

Thu, 01 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को मुरादाबाद रोड पर चक्का जाम किया। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। किसान समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। दो घंटे तक लगे जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव व मुरादाबाद/बरेली मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। किसानों की बदहाली का जिम्मेदार केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय आह्वान पर चक्का जाम किया गया।


दोपहर 12 बजे से दो बजे तक किसानों का हाईवे पर कब्जा रहा। बदायूं, मुरादाबाद और अलीगढ़ को जाने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा नजर आया। 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन



सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यादव मयफोर्स मौजूद रहे। आरआरएफ के जवान भी मौके पर रहे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, छत्रपाल सिंह यादव, जीतपाल सिंह, मोहर सिंह यादव, अमर सिंह, कोमल सिंह यादव, रामाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें