फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन का सपना पूरा होने के आसार

Sun, 07 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल की जनता का रेलवे लाइन का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। रेलवे विभाग ने संभल-गजरौला रेलवे लाइन का नक्शा जारी कर दिया है। संभल के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने रेलवे विभाग से सूचना मांगी तो नक्शा जारी होने वाली बात सामने आई है। इस रेलवे लाइन से अमरोहा जिले की जनता को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



संभल-गजरौला रेलवे लाइन बनाए जाने की मांग संभल की जनता वर्षों से कर रही है। इसे लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने काफी आंदोलन भी किए हैं। इतना ही नहीं कई बार रेल रोको आंदोलन भी किया है। रेल लाइन का सर्वे भी हो गया है। रेल लाइन का काम शीघ्र ही शुरू होने के आसार हैं।


28 फरवरी को जारी होने वाले वाले रेल बजट में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के आसार हैं। आरटीआई कार्यकर्ता सैय्यद गुलजार अहमद हाशमी ने रेल विभाग से आरटीआई मांगी तो विभाग ने रेल लाइन का नक्शा उन्हें उपलब्ध कराया है। संभल से गजरौला को जाने वाली रेलवे लाइन पर दो हाल्ट बनेंगे।
विज्ञापन



जिसमें सिंहपुरसानी व आगापुर शामिल हैं। तीन क्रासिंग बनेंगी। जिसमें देहपा, सैदनगली व हसनपुर शामिल हैं। गजरौला जंक्शन से इस लाइन को जोड़ा जाएगा। समाज सेवी सैय्यद गुलजार अहमद हाशमी ने बताया मैं रेल लाइन के मुद्दे पर पिछले कई सालों से आरटीआई मांग रहा हूं।


रेल मंत्रालय से पत्र व्यवहार भी कर रहा हूं। काफी मेहनत की है, इससे संबंधित फाइल को कभी दबने नहीं दिया है। रेलवे ने लाइन का नक्शा दिया है। उससे ऐसा लग रहा है कि रेल लाइन का काम शीघ्र ही शुरू होगा। रेल लाइन बनने से संभल की अवाम के साथ सैकड़ों गांवों को विकास के पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें