फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध, कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Sat, 27 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालकों ने नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। इसे लेकर 28 फरवरी को जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। बंद की तैयारी के लिए सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के आह्वान पर बंद का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण के शुल्क में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी की गई है। इससे केमिस्टों में रोष व्याप्त है। केमिस्टों ने शुल्क बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। उपाध्यक्ष सईद अहमद ने कहा कि सरकार ने दवाओं की आनलाइन बिक्री को अनुमति देकर परंपरागत दवा व्यापार को प्रभावित किया है।


इसलिए सरकार से आग्रह है कि आन लाइन बिक्री की अनुमति को निरस्त कर दिया जाए। महासचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि दवा का कारोबार 28 फरवरी को ठप रहेगा। बैठक में महावीर मूंगिया, गोपाल गुलाटी, गौरव टंडन, राजीव रस्तोगी, चिराग राधू, क्षितिज वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा, अंकुर मेहरोत्रा, सुलेमान अहमद, मलयकांत शर्मा, घनश्याम सक्सेना, कौशल वार्ष्णेय, प्रवीन आर्य आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें