हर्रैया। हाइवे पर महूघाट गांव के सामने बाइक की टक्कर से घायल हुए ब्यक्ति
को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
दिवंगत हर्रैया कस्बे के हनुमानगढ़ी नगर वार्ड का निवासी था।
55
वर्षीय रामदेव शुक्रवार को सुबह नित्य क्रिया के लिए हाइवे पर महूघाट गांव
के समीप गए थे। पीछे से आई बाइक की चपेट में आ गए, जिससे रामदेव गंभीर रूप
से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। हालत गंभीर होने
पर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार,
जिला चिकित्सालय में हालत और बिगड़ने पर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज
ले जाते समय खलीलाबाद के पास मौत हो गई। रामदेव की मौत की खबर लगते ही घर
में कोहराम मच गया। दिवंगत अपने परिवार का मुखिया था।