फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के हत्यारोपी की रिहाई के खिलाफ मौन जुलूस

Wed, 23 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब चंदौसी सिटी स्टार के तत्वावधान में निर्भया के दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को रिहा के खिलाफ मंगलवार की शाम को शहर में मौन जुलूस निकालकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उसे तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा से दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन



रोटरी क्लब चंदौसी सिटी स्टार के पदाधिकारियों ने देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए निर्भया के दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को रिहा किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। रोटेरियन अनुराग मित्तल ने कहाकि यही हाल रहा तो महिला सुरक्षा को देश में जोरदार झटका लग सकता है।


ऐसे दुष्कर्मियों, हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा से दंडित किया जाना चाहिए, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति ऐसा घृणित अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। मौन जुलूस निकाला जो फव्वारा चौक पर आकर संपन्न हुआ। इसमें रोटेरियन अनुराग मित्तल, भुवनेश वार्ष्णेय, नितिन गोयल, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन



मौन जुलूस में अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भी सहभागिता की। इसमें हर्षवर्धन सिंह, मोंटी, आजम खां, कुलदीप वार्ष्णेय, लक्की वार्ष्णेय, रजत रस्तोगी, राहुल राय, रवि शंकर, हनी शर्मा, विपिन अहूजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें