फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की हत्या से हड़कंप

Wed, 23 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गढ़ी दौलत में दुकान पर बैठकर कपड़ों की सिलाई कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या की। सूचना पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। हत्याकांड में गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी  दौलत निवासी महताब (22)  अपने घर में ही छोटी सी दुकान में दर्जी कपड़े सिलाई का काम करता था। मंगलवार सुबह 10 बजे महताब का पिता अख्तर भी उसके पास दुकान पर बैठा था। इसी बीच अख्तर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर चला गया । महताब दुकान पर बैठा हुआ सिलाई कर रहा था।

आरोप है इसी बीच गांव का कलबू उर्फ सादिक वहां पहुंचा और तमंचे से गोली मारकर महताब की हत्या कर भाग गया। गोली महताब के सीने में मारी, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दिन दहाडे़ गांव में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एएसपी वीके मिश्र और सीओ कैराना नरेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष नरेश पाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में महताब के पिता ने गांव के ही कलबू उर्फ सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें