फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष में 200 सिपाहियों को मिलेगी पदोन्नति

Sun, 27 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष में जिले के 200 सिपाहियों को पदोन्नति का मौका मिलेगा। उन्हें आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। पदोन्नति के बाद जिले में ही तैनाती होगी। पदोन्नति की सूची पुलिस मुख्यालय से जारी होगी। जिले से उन सिपाहियों के नाम जाएंगे जो पदोन्नति की अर्हता को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन



पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वरिष्ठता सूची तैयार कर दी गई है। सूची में सिपाही अपना नाम देख सकते हैं। नाम देखने के बाद उस पर आपत्ति कर सकते है। यदि किसी के नाम में त्रुटि है या फिर सेवा संबंधी किसी ब्योरे को सूची में अंकित नहीं किया गया है तो उसे ठीक करा सकती हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि जनवरी 2015 में सिपाहियों की पदोन्नति हो जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जिला पुलिस की सूची पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद जाएगी। वहां से पदोन्नति पाने वाले सिपाहियों के नाम की सूची जारी होगी। पदोन्नति पाने वाले सिपाहियों का ओहदा बढ़ेगा और पगार में भी इजाफा होगा। वेतन में करीब 2000 रुपये एक सिपाही को प्रतिमाह फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें