फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर मिला युवती का शव: हत्या और हादसे में उलझी पुलिस

Sun, 27 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर मुरथल के पास जीटी रोड पर एक युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत विवादों का कारण बन गई। मामला शनिवार को सामने आया। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरथल के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते  एक युवती की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को सोनीपत सिविल अस्पताल में रखवाया। यहां पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे युवती के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या का मामला बताया। परिजनों ने इस मामले में अपनी शिकायत भी दी है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सड़क हादसे की धाराओं के तहत ही कार्रवाई की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात दीपक चौहान निवासी दिल्ली ने फोन पर सूचना दी थी कि मुरथल के पास उनकी गाड़ी पलट गई है और हादसे में उनकी पड़ोसी नेहा (23) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी को सड़क से हटवाया साथ ही नेहा का शव नागरिक अस्पताल में रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दी। बताया गया कि रोहिणी के सेक्टर-7 में रहने वाली नेहा शुक्रवार शाम को कोचिंग सेंटर पर जाने के लिए घर से निकली थी। शनिवार सुबह सोनीपत पहुंचे नेहा के परिजनों ने इसे हादसे की बजाय हत्या बताया और उचित कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर पुलिस ने सड़क हादसे की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

क्रिसमस डे सेलिब्रेट करने आए थे मुरथल
नेहा के पड़ोस में रहने वाले दीपक ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ नेहा के पास पहुंचा था। वे लोग कार से दिल्ली से क्रिसमस-डे सेलिब्रेट करने मुरथल के लिए चले थे। अभी वे लोग मुरथल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार के चलते कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में नेहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने भी इसी बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


भाई बोला हत्या हुई है नेहा की
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे नेहा के भाई विकास ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर इसे हादसा बताया जा रहा है। विकास का आरोप है कि जब इस हादसे में नेहा की जान जा सकती है तो तीन अन्य लड़के कैसे बच गए। विकास ने शक जाहिर किया कि जरूर इन लड़कों ने उसकी बहन के साथ कुछ गलत हरकत की होगी। विरोध करने पर हत्या कर हादसे का रंग देने की कोशिश की जा रही है।  

दीपक नाम के लड़के ने फोन पर हादसे की सूचना दी थी। मौके पर कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और नेहा मृत थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर दे दिया गया है। परिजनों की शिकायत भी ले ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट के उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजय धनखड़, प्रभारी, थाना मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें