फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर के प्रस्ताव को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Wed, 22 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
पथ्‍ाराव
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शनिवार को दोपहर राशन डीलर के प्रस्ताव को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों में पथराव हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन


पथराव के दौरान हयातनगर एसओ मनोज कुमार के सिर में भी पत्थर लगा गया। जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा तब जाकर विवाद शांत हुआ। नसीरपुर गांव में शनिवार को राशन डीलर के प्रस्ताव के लिए खुली बैठक हुई थी।

जिसमें कमरुल व वसीम दावेदार रहे। दोनों पक्षों के बीच वोट को लेकर विवाद हो गया। प्रस्ताव कराने आई ब्लाक की टीम प्रस्ताव निरस्त करके वापस लौट गई। थोड़ी देर बाद ही कमरुल व वसीम के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। पथराव में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के सिर में भी पत्थर लगा। पुलिस गांव पहुंची तथा लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। तब कहीं जाकर विवाद शांत हो सका।

पथराव में साबिर, शमीम, हसीना, हाजरा समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि एक तरफ से मारपीट की घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें