फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर लगा मेला

Sat, 31 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के पास बनवाने के शुक्रवार ब्लाक मुख्यालयों पर मेले जैसा माहौल रहा। शुक्रवार को फार्म जमा कराए गए हैं और शनिवार को पास जारी होंगेे। लोगों में मतगणना को लेकर उत्सुकता है। पंवासा के पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता इंटर कालेज में पास बनवाने के लिए फार्म लेने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन



मतगणना अभिकर्ताओं के फार्म भरवाए गए हैं। संभल व असमोली के ब्लाक मुख्यालय में दिन भर प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों का तांता लगा था। असमोली में भीड़ अधिक हो गई तो अव्यवस्था फैल गई थी। कतार लगवाई गईं। हर कोई अधिक से अधिक पास बनवाने के लिए पैरवी कर रहा था लेकिन प्रशासन ने एक सीमा तय कर दी।


अपर जिलाधिकारी डा. एसएन सिंह ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अपने लिए और अपने अभिकर्ता के लिए पास ले सकते हैं। मतगणना की एक टेबल के लिए एक से अधिक पास नहीं मिल सकेंगे। जहां पर जिस उम्मीदवार ने नामांकन कराया है वहां पर ही उसका पास जारी होगा।
विज्ञापन



मतों की गिनती ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। प्रत्येक टेबल की मतगणना पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। सीसीटीवी कैमरों को माध्यम से निर्वाचन अधिकारी निगरानी करेंगे। इन कैमरों का कनेक्शन इंटरनेट के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़ेगा। प्रत्येक दो टेबल पर एक एआरओ की नियुक्त है। यदि किसी टेबल की गणना में कोई गड़बड़ी होती है तो एआरओ तथा गणना पर्यवेक्षकों के साथ साथ गणनाकर्मियों की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें