फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Tue, 27 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के लिए 29 अक्तूबर को मतदान होना है। जहां प्रशासन के लिए यह एक परीक्षा का मौका है वहीं राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। चुनाव परिणाम क्षेत्रीय राजनीति पर असर डालेंगे। चौथे चरण के चुनाव में बड़े नेताओं के करीबी और समर्थक किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन



इसलिए चुनाव पर बड़े बड़े नेताओं की निगाह लगी हुई है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 11 में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन चरन सिंह की पुत्रवधू मधुबाला मैदान में हैं। वे उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए दिन रात एक किए हैं क्योंकि उनकी निगाह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर है।


वार्ड संख्या 11 में पंवासा की मौजूदा ब्लाक प्रमुख रंजना सिंह प्रत्याशी हैं। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 12 से विधायक पिंकी यादव के पति प्रमोद यादव उम्मीदवार हैं। साथ ही पिंकी यादव के साथ साथ पूर्व मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता यादव की प्रतिष्ठा दांव है।
विज्ञापन



इनके सामने पंवासा के ब्लाक प्रमुख विरलेश यादव किस्मत आजमा रहे हैं। जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं और विधानसभा के लिए बहजोई विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ चुके हैं। जिला पंचायत के वार्ड 13 से जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कुसुमलता यादव प्रत्याशी हैं उनके पति बृजेंद्र पाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।


उनकी बेटी पिंकी यादव असमोली की मौजूदा विधायक हैं। कुसुमलता यादव के वार्ड निर्वाचन क्षेत्र में यूं तो तीसरे चरण में मतदान हो चुका है लेकिन पांच गांव रह गए हैं। ठाटी, सकिन शोभापुर मुंजब्बता, साकिन शोभापुर खालसा, गंगनेटा और कैलमुंडी गांव में 29 अक्तूबर को मतदान होगा।


यह पांचों गांव वार्ड 13 का हिस्सा हैं। पंवासा की पूर्व ब्लाक प्रमुख ऊषा देवी जिला पंचायत के वार्ड संख्या संख्या 9 में उम्मीदवार हैं। इनके पति सुशील ठाकुर बिलारी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और जिला पंचायत के सदस्य हैं। इनकी सभी के साथ छोटे बड़े कई नेताओं की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर है। वे अपने अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं ताकि चुनावी जंग में जीत हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें