फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

154 ग्राम पंचायतों में 3.70 लाख मतदाता आज करेंगे वोट

Fri, 27 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के प्रथम चक्र में बनियाखेड़ा, बिलारी (आंशिक) व पंवासा विकास क्षेत्र की 154 ग्राम पंचायतों में 508 मतदेय स्थलों पर 369784 मतदाता कल यानी शनिवार को मतदान करेंगे। प्रधान पद के 154 पदों के लिए 1563 तथा 497 वार्ड सदस्य पदों के लिए 1119 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन



जिनके भाग्य का फैसला होगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। बिना पहचान पत्र या चुनाव आयोग द्वारा मान्यता विकल्पों के नहीं होने पर कोई वोट नहीं डाल पाएगा। अपर जिलाधिकारी डा. एसएन सिंह ने बताया कि मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से 508 बूथों पर शुरू होगा।


बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में 510 प्रत्याशी, यहां 158 वार्ड सदस्य पदों के लिए 383 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 174 बूथ बनाए गए हैं, यहां कुल मतदाता 121300 हैं। इसके अलावा बिलारी आंशिक की 28 ग्राम पंचायतों के लिए 240 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, यहां 47 वार्डों पर ही चुनाव है।
विज्ञापन



जिन पर 99 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके लिए 54190 मतदाता 88 बूथों पर वोट डालेंगे। इसके साथ ही पंवासा विकास क्षेत्र की 82 ग्राम पंचायतों के लिए सर्वाधिक 813 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 290 वार्डो में चुनाव हैं, जिनके लिए 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 246 बूथों पर 194294 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें