फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर मैन पर रौब झाड़ने को मारी थी गोली

Fri, 27 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ले में रौब जमाने के चलते 20 नवंबर को कार सवार युवकों ने मामूली विवाद में फायर मैन को गोली मार दी थी। बृहस्पतिवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गौरतलब हो गौतमबुद्धनगर के जेवर स्थित चिरौली निवासी रामवीर (42) फायर स्टेशन पर फायर मैन के पद पर तैनात हैं।


20 नवंबर की देर रात रामवीर फायर स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान कार सवार बदमाश पहुंचे और रामवीर को कार्यालय के अंदर से बुलाकर गोली मार दी।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपियों प्रीत विहार फायर स्टेशन निवासी रामकुमार उर्फ रामू और मुरारी नगर निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी रामकुमार ने एसपी देहात आनंद कुमार पांडेय को बताया कि फायरमैन सिपाही रामवीर मोहल्ले में दादागिरी करता था। इसके चलते एक दिन उसका फायरमैन से झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन



इसी बात से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। सीओ आरएल निरंजन ने बताया कि 20 नवंबर की रात रामकुमार से आया था।

विक्की कार चला रहा था और रामकुमार ने फायर मैन को बुलाकर गोली मारी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें