फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में दुष्कर्म की सजा एक लाख, पैसे नहीं देने पर पुलिस को तहरीर, समझौता 

Mon, 30 Aug 2021 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

  • शनिवार की रात महिला के साथ पकड़ा गया था युवक, गांव की पंचायत ने सुनाई थी सजा 
विज्ञापन
rape case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के साथ पकड़े गए युवक को गांव की पंचायत ने एक लाख रुपये अदा करने की सजा सुनाई। युवक ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने लिखकर दे दिया है कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हालांकि गांव में चर्चा है कि महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध है।  

विज्ञापन


 हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बाहर गया हुआ है। शनिवार को महिला के ससुर और अन्य परिजन गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। महिला का जेठ जब घर आया तो वहां एक युवक दिखाई दिया। वह उसे देखकर भागने लगा। उसने शोर मचाकर युवक को पकड़ लिया। महिला के परिजनों ने युवक की पिटाई भी कर दी। 

इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोप लगाया गया कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने भी आरोप की पुष्टि कर दी। इसके बाद पंचायत ने युवक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सजा सुनाई। युवक ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के परिजन रविवार की सुबह हयातनगर थाने पहुंच गए और पुलिस को तहरीर दे दी। इसके  बाद गांव की पंचायत फिर से बैठी, जिसमें मामला रफादफा कर दिया गया। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्ष लिखित में समझौतानामा लिखकर दे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें