फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंद हुईं या हुसैन-या हुसैन की सदाएं

Sun, 25 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अशरा-ए-मोहर्रम पर संभल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। हर तरफ या हुसैन-या हुसैन की दर्द में डूबी सदाएं गूंज रहीं थीं। आकर्षक रोशनी में नहाए ताजिये भारी भीड़ के साथ कर्बला की ओर बढ़े। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल था। कई थानों की पुलिस के साथ आरएफ और पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन



दोपहर 12 बजे ताजियों का उठना शुरू हो गया। सबसे पहले मंडी किशनदास सराय, नूरियोसराय, फतेहउल्ला सराय, कागजी सराय, सैफ खां सराय, गोविंदपुर आदि कई गांवों से ताजिये चंदौसी रोड होते हुए चंदौसी चौराहा पहुंचे। ताजिए अस्पताल चौराहे पर पहुंचे। यहां चौधरी सराय की ओर से आने वाले ताजिये भी शामिल हुए।


ताजियों के मुख्य जुलूस की शुरूआत अस्पताल के चौराहे से हुई। जुलूस आर्य समाज रोड होता हुआ मुख्य जुलूस नखासा तिराहे पर पहुंचा। यहां ताजियों का मिलान हुआ। नखासा चौराहा पर सभी ताजिए एकत्र होकर कर्बला की ओर रवाना हो गए। रास्ते में भारी भीड़ रही। लोगों ने छतों से ताजियों का नजारा लिया।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर कर्बला पर दिन भर दुआओं का सिलसिला रहा। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, एडीएम डा. एसएन सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे रहे। शहर उस्ताद के नाम से मशहूर मोहम्मद अंसार ने अफसरों के साथ साथ शामिल गणमान्य लोगों व ताजियेदारों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें