पीड़ित मासूम ने नखासा थाने की पुलिस को आपबीती सुनाई है। उसकी ओर से स्कूल टीचर के खिलाफ तहरीर दी गई है।
मिया सराय के गय्यूर अहमद का बेटा नबील अपने मामा असद अब्दुल्ला के तिमरदास सराय स्थित घर पर रहता है और एक निजी पब्लिक स्कूल में सेकेंड क्लास में पढ़ता है। नबील की सगी बड़ी बहन बाल विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट की छात्रा है।
बड़ी बहन नबील की कापियां चेक करती रही है और मिस्टेक के बारे में नबील से कह दिया करती थी कि अपनी टीचर को बता देना। शुक्रवार को नबील की सोशल साइंस की किताब में उसने कुछ कमियां इंगित करते हुए गोले बना दिए थे। नबील जब स्कूल पहुंचा तो टीचर ने काफी देखी और इसके बाद वह गुस्से में आ गईं। नबील का कहना है कि गुस्से आकर टीचर ने स्टिक से पीटा। इसके निशान उसके बाएं हाथ में आए हैं।
नबील जब घर पहुचा तो उसने चोट दिखाई। परिजन स्कूल पहुंचे। तो स्कूल बंद हो चुका था। शाम को नबील के दूसरे मामा फारुख अब्दुल्ला उसे लेकर रायसत्ती पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने कहा कि वह सुबह स्कूल पहुंचकर जांच करेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी।