लायंस क्लब चंदौसी (विशाल) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुक्रवार की रात आयोजित अधिष्ठापन समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने का भी संकल्प लिया।
आजाद रोड स्थित दयाकृष्ण प्लाजा में आयोजित अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के बाद ध्वज वंदना से किया गया। उपमंडलाध्यक्ष प्रथम लायन शिव कुमार चौधरी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष मनोज राघव, सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल।
निदेशक मंडल एलएन वार्ष्णेय, विष्णु अग्रवाल, सुुधीर डेक्रो ,जितेंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, डा. संतोष कुमार, शोभा अग्रवाल, मीना वार्ष्णेय, मालती अग्रवाल, शिवरानी, राघव गीता अग्रवाल आदि को शपथ ग्रहण कराई। निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश रतन ने अपने कार्यकाल से संबधित जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लायन मुकेश ने सभी को सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अजय सिंघल, गोविंद गर्ग, संदीप अक्षत, अनुराग सिंह, नवनीत कुमार, राकेश बंसल, कृष्णौतार गुप्ता आदि रहे।