फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से भाकियू नेता की पुत्री ने तोड़ा दम 

Sun, 15 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
करेंट से शनिवार को सुबह हादसा हो गया। भाकियू असली नेता की पुत्री की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना नखासा थाना क्षेत्र के भदरौला गांव की है। भदरौला गांव निवासी भाकियू असली के जिला महासचिव चौधरी संजीव गांधी की पुत्र प्राशु बीए की छात्रा थी। वह शनिवार को सुबह उठी तथा बिजली के हीटर पर दलिया उबालने रख दिया। हीटर का तार टूट गया। प्राशु उसे जोडने लगी। तभी करेंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार वालों ने प्राशु को गांव के ही निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने भी प्राशु को मृत घोषित कर दिया। भाकियू के नेताओं और पदाधिकारियों ने इस पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें