फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकता दिलाने के नाम पर ठगे 50 लाख

Sun, 15 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पचास लाख रुपये की ठगी के मामले में अदालत ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बठिंडा के गांव गाटवाली निवासी सुखपाल सिंह की गांव खोखर निवासी अमनदीप के साथ जान पहचान है। अमनदीप फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहती है। सुखपाल सिंह का कहना है कि अमनदीप ने अमेरिका की नागरिकता दिलाने का भरोसा देकर इसकी एवज में 50 लाख रुपये मांगे। उसने रुपये दे दिए। रुपये देने के बाद भी अमदीप ने अपना वादा नहीं निभाया।

सुखपाल ने जब उससे रुपये वापस करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। जांच अधिकारी मल सिंह का कहना है कोर्ट के आदेश के आधार पर आरोपी अमनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी का अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें