फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या धन मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिले

Sun, 24 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने शनिवार को शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में कन्या विद्या धन का वितरण किया। उन्होंने अपने हाथों से तीस छात्राओं को धनराशि के स्वीकृति पत्र दिए। समारोह में कुल 521 छात्राएं आई थीं। इन छात्राओं को 1 करोड़ 53 लाख 30 हजार रुपये कन्या विद्या धन के रूप में दिए गए।
विज्ञापन



स्वीकृति पत्र मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिल गए। कन्या विद्या धन के लिए समारोह की शुरूआत 12.00 बजे हुई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद मुख्य अतिथि की हैसियत से पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


उन्होंने कहा कि सपा मूर्ति और पार्कों पर रुपया नहीं खर्च करती। बल्कि युवा वर्ग का विकास चाहती है। इसके तहत ही हाईस्कूल पास छात्र छात्राओं को लैपटॉप दिए गए थे। कन्या विद्या धन सभी छात्राओं के लिए दिया गया था। आने वाले समय में सभी छात्राओं को कन्या विद्या धन दिया जा सकता है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने प्रदेश सरकार की योजना को सराहनीय बताया। उनका कहना था कि छात्राएं एक नहीं दो घरों में शिक्षा की रोशनी बिखेरती हैं। इसलिए छात्राओं को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। समारोह का संचालन सौरभकांत शर्मा ने किया।


इस मौके पर सीडीओ शंकर लाल त्रिपाठी, एसडीएम जेबी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार व अन्य अधिकारी रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, नगर अध्यक्ष चौधरी नदीम, सपा के स्थानीय नेता कामिल, अकरम, युवा नेता सुहेल इकबाल और सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इस्राईली मंच पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें