फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद खंभे में उतरा करेंट, लगाया जाम

Mon, 14 Mar 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
रोड जाम किया
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बारिश के बाद चौधरी सराय नाला मोहल्ले में रविवार को सुबह खंभे में करेंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर एक घोड़ी की मौत हो गई। गुस्साए मोहल्ले वाले सड़क पर उतर आए। विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


करीब सवा दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिसकी वजह से संभल-बहजोई, संभल-मुरादाबाद व संभल हसनपुर मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। रोडवेज बसों के साथ सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। नाला मोहल्ला निवासी सुभान अपनी घोड़ी को नहलाकर घर ले जा रहा था। मोहल्ले में ही घोड़ी बिजली के खंभे से छू गई।

खंभे पर उतर रहे करेंट से घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। बिजली विभाग को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए लोग भड़क उठे। सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम खुलवाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सवा दो घंटे तक जाम लगा रहा। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की बिजली विभाग के अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। तहसीलदार अरविंद तिवारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें