पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा खुर्द के कमलेश उर्फ मोनू की दो साल पहले मुजुरी नहर में लाश मिली थी। मां लक्ष्मीना ने पनियरा थाने में तहरीर दी थी।
पनियरा पुलिस ने शनिवार को तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभी एक वांछित फरार चल रहा है।
पिपरा खुर्द टोले के नवीगंज निवासी कमलेश दुर्गा पूजा में मूर्ति लेने 26 सितम्बर 2014 को ट्रॉली से गए थे। तीन दिन बाद लाश मुजुरी के पास नहर में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की बात पता चली। मां लक्ष्मीना की तहरीर पर 31दिसंबर 2014 को मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना सीओ निचलौल को दी। लक्ष्मीना की आपत्ति पर विवेचना सीओ निचलौल अर्चना मिश्रा को दी गई।
मां ने बताया था कि सोनू सिंह, छोटू, डबलू ने शराब के नशे में मोनू को नहर में डूबो कर मार डाला था। शनिवार रात थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय व उप निरीक्षक सहमत अली ने दबिश दे कर तीनों को धर दबोचा। हत्या व एसटी एक्ट के मामले में तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।