फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा कारोबारी से संभल में ढाई लाख की लूट

Wed, 01 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां के लोहा कारोबारी व उसके साथियों से मंगलवार को संभल में ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने घटना को अंजाम संभल-गवां मार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे दिया। लोहा कारोबारी व उसके साथी ट्रैक्टर-ट्राली से संभल लोहा खरीदने आ रहे थे। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां निवासी लोहा कारोबारी राधेश्याम ट्रैक्टर ट्राली लेकर संभल आ रहे थे। ट्रैक्टर उनका चालक प्राणसुख निवासी मुबारिकपुर चल रहा था।
विज्ञापन


संभल-गवां मार्ग पर सकरपुर के नजदीक प्राणसुख ने यह कहकर ट्रैक्टर रोका कि ब्रेक नहीं लग रहे हैं। ट्रैक्टर रुकते ही सड़क किनारे खाई के अंदर से तीन नकाबपोश बदमाश निकल आए तथा प्राणसुख को गनप्वाइंट पर ले लिया। उसकी जेब में रखे 36 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। अन्य बदमाशों ने राधेश्याम व उनके साले चमन निवासी हासमपुर को भी गनप्वाइंट पर लिया।

राधेश्याम की जेब से दो लाख व चमन की जेब से 6000 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के गांवों के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। सीओ अफसर अब्बास जैदी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस शक के आधार पर चालक व एक-दो लोगों से पूछताछ कर रही है। एएसपी कमलेश दीक्षित कहा कहना है कि पुलिस लूट का खुलासा करने के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। दो टीमें बना दी गईं हैं जल्दी ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें