फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

Fri, 13 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था और उत्साह के साथ गुरुवार को विधिविधान से गोवर्धन पूजा हुई। मंदिरों समेत घरों में अन्नकूट के मौके पर जगह जगह भंडारे हुए। भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। भक्तों ने प्रसाद का भोग लगाया। शिरडी साई परिवार संस्थान की ओर से प्रगति विहार स्थित मंदिर में भंडारा के आयोजन किया गया।
विज्ञापन



अन्नकूट पूजन का आयोजन हुआ। एसएन सक्सेना, बिजेंद्र यादव, फतह पाल सिंह, सुधीर गुप्ता, रविंद्र सक्सेना, पंडित विनय उनियाल, सौरभ रस्तोगी ने सहयोग दिया। श्री वेणुगोपाल मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिवमंदिर, गणेश मंदिर, मिलक मौलागढ़ स्थित श्रीनव दुर्गा देवी धाम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में भी अन्नकूट के भंडारे हुए।


शहर के कई स्थानों पर लोगों ने निजी प्रयास से भंडारे कराए। मोहल्ला लोधियान में अन्नकूट का पूजन हुआ। गोवर्धन पूजा के बाद बच्चों ने आकर्षक आतिशबाजी की। उत्साह और उल्लास के साथ बच्चों ने पटाखे छोड़कर खुुशी मनाई। आसमान में देर रात तक रंग बिरंगी आतिशबाजी का नजारा रहा।
विज्ञापन



हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, सर्व समाज जागरुकता अभियान, छात्र एकता मंच ने दीप जलाकर दीपोत्सव का स्वागत किया। गुरुवार को गोवर्धन की पूजा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें