फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाई छात्रा पहुंची पुलिस चौकी, हंगामा

Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की एक छात्रा को संभल के एक गांव निवासी युवक ने झांसा देकर फंसा लिया। फिर उसके साथ शादी की और गांव लाकर बंधक बना लिया। युवती ढाई महीने बंधक रही। यह मामला उस समय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया जब ससुरालियों के चंगुल से भागी युवती को उसका देवर पकड़ने के लिए संभल नगर में सरथल चौकी पहुंचा। वहां पर युवती के शोर मचाने पर हंगामा खड़ा हो गया।          

विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई महीने से बंधक बनी युवती ने सोमवार को पुलिस को हैरान कर देने वाली दास्तान सुनाई। दिल्ली की युवती ने बताया कि संभल एक गांव का युवक पंजाबी बाग में ही सैलून में काम करता था। ढाई वर्ष पहले वह बीए कर रही थी और जब घर से निकलती थी तब यह युवक पीछा करता था। युवक ने किसी तरह से उसे अपने झांसे में ले लिया और 12 मार्च को युवक ने अपने समुदाय की पहचान छुपाकर उससे शादी रचा ली। युवक ढाई महीने पहले उसे संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर मुंजब्ता ले आया। यहां पर दूसरे समुदाय के युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर  घर में कैद कर लिया। मारपीट की। खाने को नहीं दिया। युवती के बताए अनुसार पति  के साथ ही परिवार के दूसरे पुरुष सदस्यों के साथ शारीरिक संबंध का दबाव बनाया गया। युवती ने किसी तरह से संभल आकर हयातनगर थाने की पुलिस को 15 दिन पहले अवगत कराया पर हयातनगर थाना पुलिस ने गांव से उसके ससुरालियों को थाने बुलाया और युवती को उसके गांव ही भेज दिया। युवती के मुताबिक गांव में उसका फिर से उत्पीड़न शुरू हो गया। उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही थी। किसी तरह वह सोमवार को निकली और सीधे भाजपा जिलाध्यक्ष के पास जा रही थी लेकिन जब वह संभल के सरथल चौकी के नजदीक पहुंची थी तब तक उसका देवर आ गया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो भीड़ लग गई। भीड़ लगने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौके पर आए। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। उसे तथा उसके देवर को कोतवाली ले  जाया गया। कोतवाली में उसने अपनी आपबीती बताई।  इसके बाद वहां से हयातनगर थाना भेजा गया। उसने हयातनग थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थाना प्रभारी को दिए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल का कहना है कि यह लव जेहाद का मामला है। पुलिस इसमें गंभीरता से कार्रवाई करे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें