फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानों से तंग होकर युवक ने ली थी माली की जान

Fri, 27 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के भारतल सिरसी में सरकारी नर्सरी के माली की हत्या उसी गांव के एक युवक ने की थी। यह खुलासा गुरुवार को थाना पुलिस ने किया है। पुलिस के खुलासे पर यकीन करें तो गांव के युवक की पत्नी चली गई थी। माली उस युवक को इसी बात पर ताने देता था। इसका बदला लेने के लिए उसने माली के साथ शराब पी और बाद में ब्लेड से गला काट की जान ले ली।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र में स्थित भारतल सिरसी गांव में उद्यान विभाग की नर्सरी के माली इनराज (45 वर्ष) पुत्र शेखूराम की 18 मई को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी सेठी पुत्र समरपाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सेठी ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसकी पत्नी घर से चली गई थी। इनराज शराब के नशे में जहां पर भी मिलता था, वहीं पर ताने देना शुरू कर देता था। इनराज 18 मई की रात शराब के नशे की हालत में नर्सरी की तरफ जा रहा था।

सेठी के मुताबिक जब वह रास्ते इनराज को दिखा तो उसने फिर से ताने देने शुरू कर दिए। इस पर वह नर्सरी तक चला गया तथा वहां जाकर पहले इनराज को पीटा और ब्लेड से उसका गला रेत दिया। उसका शव को गांव के ही पास खेत में फेंक दिया। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया 18 मई की रात करीब 11 बजे सेठी को इनराज के साथ देखा गया था। विवेचना के दौरान सेठी का नाम प्रकाश में आया। सेठी को हसनपुर बस अड्डे से गिरफ्तार करके पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें