सहज फुटबाल क्लब के तत्वावधान में रविवार को आमंत्रण फुटबाल चैलेंज कप का फाइनल मैच मेरठ और बिजनौर के बीच खेला गया। सिद्धि विनायक हास्पिटल बरेली के संस्थापक डा. बृजेश्वर सिंह ने शुभारंभ किया।
फाइनल मैच में मेरठ और बिजनौर के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। सिद्धि विनायक हास्पिटल बरेली के संस्थापक डा. बृजेश्वर सिंह, डा. अमन अग्रवाल और केके गौतम ने विधि विधान से शुभारंभ किया। मेरठ ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर फुटबाल टूूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
नगद पुरस्कार के साथ विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड प्रदान की गईं। डा. वीरेश कुमार सिंह, गिरीश बंधु, डा. आरके वार्ष्णेय, विशाल, पंकज गुप्ता, राजेश कुुमार, अश्विनी शर्मा, डा. उत्तरा शर्मा, रतन कुमार वार्ष्णेय, राहुल अग्रवाल, कपिल गुप्ता, संतोष यादव, राजू, शिवम चौधरी, विजय अग्रवाल, कुश रावत, जितेंद्र कुमार, पुनीत शर्मा, सुशील कुमार लच्छी, कुलदीप वार्ष्णेय, अभिनव यादव, रामदास सैनी, मनोज वार्ष्णेय, राजेश चौधरी मौजूद रहे।