फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निवास के पास दिनदहाड़े एक लाख लूटे

Sun, 07 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
किसान के शोर मचाया लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने भी सूचना मिलने पर काबिंग की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन



धनारी थाने के शाहपुर भूड़ गांव निवासी किसान रतनपाल पुत्र सत्यराम सिंह शनिवार को बबराला की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से धन निकालने आया था। उसने पीएनबी शाखा से एक लाख रुपये निकाले। पांच हजार रुपये उसके पास पहले से ही थे। 1.05 लाख रुपये को एक पालीथिन में रखकर बैंक शाखा से बाहर निकला। शाखा से निकलते ही वह एक ठेले पर सब खरीदने के लिए रुका। यहां उसने ठेले वाले को सेब के दाम देने के लिए पालीथिन खोली। 


शायद इसी समय उसकी पालिथीन पर रखे रुपये पर लुटेरों की नजर पड़ गई। रतनपाल कुछ ही कदम आगे आगे बढ़ा तो विधायक आवास से मात्र बीस कदम पीछे ही दो बाइक सवार तेजी के साथ आए और किसान से रकम भरी पॉलीथिन लूटकर भाग गए। किसान से शोर मचाया लेकिन कोई तत्काल मदद को आगे नहीं आया। हालांकि जब लोगों ने मामले को समझा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


यात्री बनकर बैठे बदमाशों में असमोली क्षेत्र में स्विफ्ट लूटी
संभल। मुरादाबाद से यात्री बनकर बैठे बदमाशों में असमोली क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में एक स्विफ्ट गाड़ी लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद रात्रि में पुलिस थानों को अलर्ट दिया गया। चेकिंग के आदेश हुए लेकिन कहीं से भी गाड़ी या लुटेरों के बारे में पता नहीं लगा। इस घटना के संबंध में असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

संभल निवासी तफ्सीर पुत्र तसब्बुर अपनी स्विफ्ट गाड़ी से मुरादाबाद गए थे।

लौटते समय कोहनूर तिराहे पर उन्हें तीन व्यक्ति मिले जो संभल तक के लिए यात्री बनकर गाड़ी में बैठ गए। संभल आने पर इन लोगों ने तफ्सीर से कहा कि उन्हें नखासा के रायसत्ती में छोड़ दिया जाए। जैसे ही तफ्सीर रायसत्ती पहुंचे तीन बदमाशों में से एक ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी असमोली की ओर ले जाने के लिए कहा। डर की वजह से तसब्बुर गाड़ी को चलाकर असमोली की ओर ले गया। जब गाड़ी शहबाजपुर गांव पहुंची तो लुटेरों ने तफ्सीर को गाड़ी से उतार दिया और इसके बाद गाड़ी छीन कर लुटेरे भाग गए। असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रात्रि में ही लुटेरों की तलाश की गई लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें