ललितपुर। बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप मिले शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस को मृतक के पास से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं । पुलिस ने अपनी जांच में काफी जानकारी एकत्रित कर ली है और मामले का जल्द खुलासा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध के चलते एमएलसी के घर पर तैनात गार्ड की हत्या हुई है। पुलिस ने टोल प्लाजाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। पुलिस को हाथ ऐसे सबूत लगे हैं, कि जिनसे वह हत्यारों तक जल्द पहुंच कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।