संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को सीता रोड स्थित साहू झुन्नीलाल की धर्मशाला में धूमधाम से दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को दीपावली के रंग में रंग दिया। उपस्थित जनसमूह ने एक दूसरे को दीपोत्सव की अग्रिम बधाई देकर शुभकामनाएं दीं।
शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ। पारिवारिक परिचय में बच्चों ने लोक नृत्य, गीत, संगीत और काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं और पुरुषों ने भी गीत, संगीत की प्रस्तुति से माहौल में रोमांच भर दिया।
संस्कार भारती के अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पारिवारिक समरसता का गुण विकसित होता है। प्रभात कृष्णा, कवि जयशंकर दुबे, वैद्य ब्रजनंदन शर्मा, डा.टीएस पाल, महेश कठेरिया, प्रफुल्ल रंजन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में आईपी शर्मा, रामसेवक शर्मा, सरोज उपाध्याय, डा. चित्रा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, लता वार्ष्णेय, मंजू, रेखा शर्मा, नरेश पाल, एसएन मिश्रा, प्रवीण कुमार, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र पाल गुप्ता, शिव किशोर अग्रवाल, अरुण, अरविंद अग्रवाल, देवेंद्र, माया सागर, मिथलेश, सरोज शर्मा का सहयोग रहा।