फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकंधा बवाल में ताबड़तोड़ छापेमारी, दो गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा में सांप्रदायिक बवाल के आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। दो युवकों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में आधा दर्जन जगहों पर टीम भेजी गईं।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि पिछले माह मूर्ति विसर्जन के दौरान बकंधा गांव में दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक बवाल हो गया था। पुलिस ने किसी तरह से हालातों पर काबू पा लिया था। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपियों की तलाश शुरू कराई।

बकंधा गांव से शाकिर पुत्र रफीक और आकिल पुत्र वजीर अली को गिरफ्तार किया। इसमें शाकिर को पुलिस ने पहले ही नामजद कर दिया था। जबकि अज्ञात में आकिल को प्रकाश में लाकर नामजद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सनगांव, पहाड़ीपुर, सूपा, नउवाबाग समेत आधा दर्जन ठिकानों में छापेमारी की। जहां पर कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं चढ़ सका। इलाकों में दहशत का माहौल है।

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के नामजद सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल दो ही लोग गिरफ्तार किए जा सके हैं। बवाल के आरोप में गिरफ्तार आकिल ने बताया कि पुलिस को छापेमारी के दौरान वह गांव में घूमते मिला था।

पुलिस ने उसका नाम पता पूछकर छोड़ दिया था। इसके बाद दोबारा उसे वापस बुलाया और गिरफ्तार किया है। घटनाकांड में नामजद आरोपी अकील पुत्र नजीर है। पुलिस ने उसी नाम के संदेह में मुझे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें