एनकेबीएमजी कालेज मेें कुसुम शर्मा अंतर महाविद्यालयीय वाद विवाद प्रतियोगिता में भारत में मतदान को अनिवार्य बनाना चाहिए विषय पर प्रतिभागियों ने पक्ष व विपक्ष में तर्क दिये। प्रतियोगिता में शहर के तीन कालेेेजों की टीमों ने भाग लिया। एसएम कालेज की सौम्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एनकेबीएमजी कालेज के सभागार में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. रेखा अग्रवाल, डा. रंजना अग्रवाल व डा. अलका अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में माडल पब्लिक एजूकेशन कालेज, एसएम कालेज की टीमों ने भाग लेकर प्रतियोगिता के पक्ष व विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए।
पक्ष में प्रतिभागियों ने कहाकि राज्य का शासन चलाने के सरकार का होना आवश्यक है। सरकार का निष्पक्ष चयन मतदान के माध्यम से ही हो सकता है। इसी लिए भारत में मतदान होना आवश्यक है। विपक्ष में प्रतिभागियों ने काफी तर्क दिए। प्रतियोगिता मेें एसएम कालेज की सौम्या यादव ने प्रथम, सिम्स के भरत कुमार ने द्वितीय तथा माडल पब्लिक एजुकेशन कालेज की आयुषी बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चलवैजयंती श्री कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड साइंस की टीम को प्रदान की गई। निर्णायक मंडल में डा. अशोक अग्रवाल व अनुराग भार्गव शामिल रहे। मुख्य अतिथि व पालिकाध्यक्ष डा. पूनम चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में डा. वीनू नागर, डा. संगीता गोयल, सपना अग्रवाल, अनुराधा शर्मा, मंजुलि शर्मा, शीतल सिंह ने सहयोग किया।