फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल का किशोर कलियर शरीफ की नहर में डूबा

Sun, 27 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीनसराय गांव निवासी किशोर शनिवार को कलियर शरीफ की नई वाली नहर में डूब गया। हादसा उस समय हुआ जिस समय वह नहर के किनारे बैठकर कपड़े धो रहा था। किशोर के नहर में डूबने की खबर मिलने पर उसके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग कलियर शरीफ के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन



क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय गांव निवासी दिलशाद का पुत्र अनस (14) अपने बड़े भाई आरिफ के साथ कलियर शरीफ गया था। अनस नई वाली नहर के किनारे अपने कपड़े धो रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया। थोड़ी देर पानी में छटपटाने के बाद वह डूब गया।


आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। पास ही खड़े आरिफ को भी घटना की जानकारी हो गई। उसने फोन करके संभल में अपने परिवार वालों को घटना जानकारी दी। परिजन कलियर शरीफ पहुंचे और उसकी देर शाम तक तलाश कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें