एनकेबीएमजी पीजी कालेज में एनसीसी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले कैडे्टस को समारोह पूर्वक विदाई दी। जिसमें कैडेट्स ने रंगारंगा प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया।
एनकेबीएमजी पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अनीता जान और डा. कैप्टन सोनिया बिंद्रा ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर के किया। गणेश वंदना के बाद कैडेट निष्ठा रस्तोगी और मानसी गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रयांशी ने गीत नगमा और शेर की सौगात किसे पेश करूं सुनाया।
मांडवी ने दमादम मस्त कलंदर गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निष्ठा रस्तोगी, मांडवी, डोली, फरीन और तनु ने महाराष्ट्र के शास्त्रीय संगीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया। प्राचार्य डा. अनीता जान ने सी-प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले कैडे्टस के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूजा शर्मा, महिमा चौधरी, राखी शर्मा, देवकी, खुश्बू सक्सेना, साक्षी अग्रवाल, सोनाली, स्वीटी आदि ने सहयोग किया।