फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के बाद मासूम छात्रा की हालत बिगड़ी, पंचायत

Wed, 21 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 11वर्षीय मासूम छात्रा  के साथ छेड़खानी की गई। परिजनों से शिकायत के अंदेशे में छेड़खानी करने  वाले युवक ने छात्रा को इस कदर धमकाया कि उसे सदमा लग गया। घटना के 24 घंटे  बाद  भी छात्रा की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। घटना के बारे में थाने  की पुलिस को अब तक जानकारी नहीं दी गई है। इस मसले पर मंगलवार को सुबह  पंचायत हो चुकी है। लेकिन समाधान नहीं निकला है।  
विज्ञापन



असमोली  थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय चौथी कक्षा की छात्रा अपने घर से गांव में ही स्थित नानी के घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान गली में एक युवक ने उसे खींच लिया। उसके साथ छेड़खानी की और जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दे दी। छात्रा घर पहुंचते पहुंचते सदमे में आ गई। उसकी हालत बिगड़ गई।

छात्रा को परिजन पड़ोस के गांव में उपचार के लिए ले गए। जहां चौबीस घंटे बाद भी उसकी स्थिति ठीक नहीं हो सकी है। इसी बीच गांव में पंचायत बुलाई गई। आरोपी युवक और उसके पिता के भी पंचायत में पहुंचे। पिता ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी और अपने बेटे को सबके सामने थप्पड़ भी मारा। साथ ही कहा कि जो पीड़ित पक्ष कहेगा वही होगा। पीड़ित पक्ष जो चाहे वह दंड दे सकता है। मामले में कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले छात्रा की स्थिति सुधर जाए तभी कार्रवाई के बारे में सोचेेंगे। असमोली पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


पंचायत का फरमान निकाह नहीं किया तो देना पड़ेगा 50 हजार जुर्माना
नखासा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद पंचायत बैठी। पंचायत ने प्रेमी युवक को निकाह करने का हुक्म सुनाया। साथ ही यह भी कहा कि यदि निकाह नहीं किया तो  प्रेमी युवक पर प्रेमिका के पक्ष को 50,000 रुपये बतौर जुर्माना देना होगा।

  
क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने शुक्रवार को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। उस दिन तो ग्रामीण कुछ नहीं बोले लेकिन इसके बाद मंगलवार को गांव के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत बैठा दी। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पंचों ने राय-मशविरा किया और युवक के परिजनों को निकाह कराने का हुक्म दिया गया। लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पंचायत के दौरान ही युवक के परिजन निकाह से इंकार करने लगे। इस पर पंचों ने सात दिनों का मौका दिया।

पंचायत ने अपने फरमान में कहा है कि अगर प्रेमी ने एक सप्ताह में प्रेमिका से निकाह नहीं किया तो उसे प्रेमिका के परिजनों को पचास हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी किसी घटना के संबंध में उनकेपास जानकारी नहीं है। लेकिन यदि कई पक्ष शिकायत लेकर आता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें