फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी के मैनेजर पर कार्रवाई की मांग

Wed, 21 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के खिलाफ बेरोजगारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर क्षेत्र नटवा निवासी प्रदीप  विश्वकर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रोजगार के झांसे में ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने लिखा है कि एक कंपनी के मैनेजर रोशन लाल, राजेंद्र, मनोरथ तथा ममता नामक उनके घर पर आए।
विज्ञापन


उन्हें कंप्यूटर के नाम पर शिक्षा तथा रोजगार देने का वादा कर 11,300 रुपये लिया गया। ज्वाइन होने के बाद लखनऊ में ट्रेनिंग के नाम पर एक हजार रुपये लिया गया। उन्हें लखनऊ में नारी नाट्य कला में एक दिन की ट्रेनिंग दी गई। महराजगंज में वापस लाकर वहां हमें सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कंपनी में बैठाए रखते थे। यही प्रक्रिया रोजाना चलती रही। आरोप है कि कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। अमित गोंड, अशरफी, संगम मद्धेशिया, संजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें